भाषा पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

 💛1. संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल की गई चार नई भाषाएँ हैं? →संथाली, मैथिली,बोडो और डोगरी

💛2. भारतीय भाषाओं को कितने प्रमुख वर्गों में बाँटा गया है? →4

💛3. भारत में सबसे अधिक बोला जाने वाला भाषायी समूह है? →इण्डो-आर्यन

💛4. भारत में सबसे कम बोला जाने वाला भाषायी समूह है? →चीनी-तिब्बती

💛5. ऑस्ट्रिक भाषा समूह की भाषाओं को बोलने वालों को कहा जाता है?→ किरात

💛6. 'जो जिण सासण भाषियउ सो मई कहियउ सारु। जो पालइ सइ भाउ करि सो तरि पावइ पारु॥' इस दोहे के रचनाकार का नाम है?→ देवसेन

💛7. चीनी-तिब्बती भाषा समूह की भाषाओं के बोलने वालों को कहा जाता है?→ निषाद

💛8. अपभ्रंश के योग से राजसाषानी भाषा का जो साहित्यिक रूप बना, उसे कहा जाता है?→ डिंगल भाषा

💛9. 'एक नार पिया को भानी। तन वाको सगरा ज्यों पानी।' यह पंक्ति किस भाषा की है?→ ब्रजभाषा

💛10. अमीर ख़ुसरो ने जिन मुकरियों, पहेलियों और दो सुखनों की रचना की है, उसकी मुख्य भाषा है?→खड़ीबोली

💛11. देवनागरी लिपि को राष्ट्रलिपि के रूप में कब स्वीकार किया गया था?→ 14 सितम्बर, 1949

💛12. 'रानी केतकी की कहानी' की भाषा को कहा जाता है?→ खड़ीबोली

💛13. प्रादेशिक बोलियों के साथ ब्रज या मध्य देश की भाषा का आश्रय लेकर एक सामान्य साहित्यिक भाषा स्वीकृत हुई, जिसे चारणों ने नाम दिया?→ पिंगल भाषा

💛14. निम्नलिखित में से कौन प्रेमचंद की एक रचना है? →पंच-परमेश्वर

💛15. 'बाँगरू' बोली का किस बोली से निकट सम्बन्ध है? →खड़ीबोली

💛16. डोगरी भाषा मुख्य रूप से कहाँ बोली जाती है? →जम्मू कश्मीर

💛17. भारत के किस प्रान्त में कोंकणी भाषा बोली जाती है?→ महाराष्ट्र तथा गोवा

💛18. आन्ध्र प्रदेश की राजकीय भाषा है?→ तेलुगु

💛19.आचार्य हज़ारीप्रसाद द्विवेदी के उस इतिहास ग्रंथ का नाम बतलाइए जिसमें मात्र आदिकालीन हिन्दी साहित्य सम्बन्धी सामग्री संग्रहीत है?→ हिन्दी साहित्य का आदिकाल

💛20. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने किन दो प्रमुख तथ्यों को ध्यान में रखकर 'हिन्दी साहित्य के इतिहास' के काल खण्डों का नामकरण किया है?

→ ग्रंथों की प्रचुरता एवं ग्रंथों की प्रसिद्धि

Popular Posts