UP GK - उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

 UP GK - उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

उत्तर प्रदेश नाम से राज्य का गठन 24 जनवरी 1950 को हुआ तथा राज्य का पुनर्गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ। उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक राजधानी लखनऊ और न्यायिक राजधानी प्रयागराज है। उत्तर प्रदेश का प्राचीन नाम संयुक्त प्रान्त (यूनाइटेड प्राविन्स) था। जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य व क्षेत्रफल की दृष्टि से चौथा स्थान है। यह भारत के उत्तरी भाग में स्थित है और उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और नेपाल के साथ एक अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ सीमा साझा करता है। यह राज्य 238566 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ की राजकीय भाषा हिंदी है।

उत्तर प्रदेश की स्थापना 1950 में हुई थी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है

उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं

लोकसभा सीटों की संख्या 80 तथा राज्यसभा सीटों की संख्या 31 है।

उत्तर प्रदेश की राजकीय भाषा हिंदी है।

यहां का राष्ट्रीय पशु बारहसिंघा, राष्ट्रीय पक्षी सारस क्रेन है, राष्ट्रीय वृक्ष अशोक तथा राष्ट्रीय पुष्प पलाश है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर को उत्तर भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है। उत्तर प्रदेश में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत 10 मई 1857 में मेरठ से हुई थी। उत्तर प्रदेश में स्थित अयोध्या नगर सरयू नदी के किनारे बसा है उत्तर प्रदेश में भातखण्डे संगीत संस्थान विश्वविद्यालय 2001 में बना था उत्तर प्रदेश में प्रसिद्ध बुलन्द दरवाजा फतेहपुर सिकरी में स्थित है

Popular Posts