रात में सोने से पहले किस चीजों का सेवन करें ताकि नींद अच्छी आए


 रात में चाहते है अच्छी नींद 

तो सोने से पहले इन चीजों का सेवन है फायदेमंद

अध्ययनों से प्रमाणित होता है कि शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सभी लोगों को रोजाना रात में 7-9 घंटे को नींद जरूर पूरी करनी चाहिए। नींद, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर नींद प्राप्त करने के लिए आपको अपना आहार स्वस्थ रखना चाहिए। हम जिस तरीके का भोजन करते हैं, वह हमारी संपूर्ण कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के कारण ही लोगों को नींद से संबंधित तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है नींद संबंधी विकारों को दूर करने के लिए लोग अक्सर दवाओं का सहारा लेना शुरू कर देते हैं, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं दवाओं पर बहुत अधिक निर्भर रहने से स्वास्थ्य को और गंभीर नुकसान होने का खतरा रहता है


शहद का सेवन

हद को वर्षों से सेहत के लिए बेहद फायदेमंद औषधि के रूप में सेवन किया जाता रहा है। कुछ लोग इसका सेवन चीनी के विकल्प के रूप में भी करते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि शहद में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। सोने से पहले शहद का सेवन करना नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में फायदेमंद हो सकता है। एक गिलास गर्म पानी या दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं।


रात में पीजिए दूध

हम में से ज्यादातर लोग अक्सर रात के समय दूध पीते हैं। दूध में मौजूद कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व, हड्डियों और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि रात में दूध पीने से नींद की गुणवत्ता में भी सुधार आता है कई अध्ययनों में साबित हो चुका है कि नींद की गुणवत्ता में सुधार के लिए रोज रात में दूध का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।


फैटी फिश

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, डिनर में सीफूड खाने से आपकी नींद में फायदा हो सकता है। फैटोफिश जैसे सैल्मन, मैकेरल, एन्कोवी आदि ओमेगा 3 फैटी एसिड का एक समृद्ध स्रोत होती हैं जो मूह बूस्टिंग गुणों के लिए जानी जाती है। नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में यह काफी सहायक हो सकती हैं। रात के खाने में फैटी फिश को शामिल करना विशेष लाभदायक हो सकता है।

Popular Posts